Tuesday, October 20th, 2026

ममता बनर्जी के नंदीग्राम से लड़ने के ऐलान के बाद

कोलकाता
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इसबार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान वहीं की एक रैली में कर चुकी हैं। लेकिन, वह सिर्फ मेदनीपुर के नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ेंगी या फिर अपने मौजूदा चुनाव क्षेत्र भवानीपुर से भी उम्मीदवार होंगी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। खुद नंदीग्राम की रैली में घोषणा करते वक्त भी तृणमूल सुप्रीमो ने इसे गोलमोल ही रखने की कोशिश की थी। अब भाजपा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि उन्हें नंदीग्राम से जीत का पक्का भरोसा है तो यह घोषणा करें कि वह सिर्फ इसी सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

लेकिन, टीएमसी इसपर सीधे जवाब नहीं देकर बीजेपी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और ममता के खिलाफ उम्मीदवार की घोषणा जल्द करने को लेकर चुनौती दे रही है। नंदीग्राम से ममता की उम्मीदवारी और बीजेपी का सवाल पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के जरिए कहा कि अगर उन्हें अपनी जीत पर भरोसा है तो यह कह दें कि वह सिर्फ एक स्थान से लड़ेंगी। उन्होंने लिखा, "ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय